Episodes

  • Google Pixel 10a vs 9a : Design बदला पर Camera, Battery और Gaming में क्या अपडेट है? : Tech Tonic
    Mar 25 2026
    इस एपिसोड में हम बात कर रहे हैं Google Pixel 10a की — Google का नया A-series स्मार्टफोन, जिसे कंपनी अपने “budget Pixel” के रूप में पेश करती है।

    लेकिन क्या यह सच में ₹50,000 की रेंज में best camera phone है?

    इस एपिसोड में जानिए:

    - Pixel 10a का design और display
    - Tensor G4 performance और heating issues
    - Google का AI Camera और Camera Coach फीचर
    - Low light और portrait photography कैसी है
    - Pixel 9a से कितना अलग है
    - क्या gaming के लिए सही है?

    Pixel phones हमेशा से अपने camera और software experience के लिए जाने जाते हैं, और Pixel 10a में भी वही DNA देखने को मिलता है।
    लेकिन क्या यह फोन हर किसी के लिए सही है?
    पूरा review इस एपिसोड में।

    Produced by : Suraj Singh
    Show more Show less
    11 mins
  • iPhone 17e Review: Apple का सबसे सस्ता iPhone, लेकिन क्या खरीदने लायक है? : Tech Tonic
    Mar 18 2026
    इस एपिसोड में हम बात कर रहे हैं Apple iPhone 17e की - Apple का नया “E-series” iPhone जिसे कंपनी सबसे किफायती iPhone के तौर पर पेश कर रही है।

    लेकिन क्या यह सच में Apple ecosystem में एंट्री का अच्छा ऑप्शन है?

    इस एपिसोड में जानिए:

    - iPhone 17e में क्या नया है
    - A19 chip की performance कैसी है
    - Dynamic Island क्यों नहीं दिया गया
    - 48MP Fusion कैमरा कितना अच्छा है
    - iPhone 17 और 16e से कितना अलग है
    - क्या ₹65,000 में यह फोन खरीदना सही रहेगा?

    iPhone 17e उन लोगों के लिए हो सकता है जो पहली बार Apple ecosystem में आना चाहते हैं, लेकिन इसमें कुछ compromises भी हैं जैसे single camera और 120Hz refresh rate का अभाव।
    क्या यह अभी भी worth it है? जानिए पूरा analysis इस एपिसोड में।

    Produced by : Suraj Singh
    Show more Show less
    11 mins
  • Samsung Galaxy S26 Ultra: Built-in Privacy Display के अलावा और क्या है? : Tech Tonic
    Mar 11 2026
    इस एपिसोड में हम बात कर रहे हैं Samsung Galaxy S26 Ultra की — Samsung का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन जो हर साल Android की टॉप कैटेगरी में आता है।

    लेकिन इस बार सबसे ज्यादा चर्चा जिस फीचर की हो रही है, वह है इसका Privacy Display / Privacy Glass।

    इस वीडियो में जानिए:

    * Samsung Galaxy S26 Ultra का नया Privacy Display कैसे काम करता है
    * क्या सच में आसपास बैठे लोग आपकी स्क्रीन नहीं देख सकते?
    * Normal privacy glass से यह कितना अलग है
    * Galaxy AI के नए फीचर्स
    * Camera performance और video stabilization
    * क्या S25 Ultra या S24 Ultra से upgrade करना चाहिए?

    Samsung ने इस बार software + hardware level का privacy protection देने की कोशिश की है, लेकिन क्या यह feature वास्तव में उपयोगी है?

    सब कुछ जानिए इस एपिसोड में।

    Produced by : Suraj Singh
    Show more Show less
    14 mins
  • Iran-Israel War में Khamenei को मारने के लिए AI की मदद ली गई? : Tech Tonic
    Mar 4 2026
    Middle East में चल रही जंग अब सिर्फ मिसाइल और टैंक की लड़ाई नहीं रही।

    इस एपिसोड में हम समझते हैं:
    - AI का युद्ध में असली इस्तेमाल कैसे हो रहा है
    - Precision tracking, stealth drones और satellite intelligence
    - Cyber Warfare क्या होता है और कैसे काम करता है
    - Data Centers पर हमले क्यों खतरनाक संकेत हैं
    - क्या AI को कभी nuclear decision लेने दिया जा सकता है?
    - Robots, autonomous systems और future ground wars

    AI अब सिर्फ ChatGPT या automation तक सीमित नहीं है।
    Defence, surveillance और cyber infrastructure में इसका इस्तेमाल तेज़ी से बढ़ रहा है।

    लेकिन बड़ा सवाल यही है:
    अगर अंतिम निर्णय AI लेने लगे तो क्या होगा?

    क्या ये सिर्फ एक पारंपरिक युद्ध है या पूरी दुनिया Cyber Warfare के नए दौर में प्रवेश कर चुकी है?

    पूरा विश्लेषण जानने के लिए सुने ये एपिसोड।

    Produced by : Suraj Singh
    Show more Show less
    16 mins
  • India में AI का असली इस्तेमाल - Ground Reality from AI Impact Summit 2026 : Tech Tonic
    Feb 25 2026
    India AI Impact Summit 2026 Ground Report से आई असली तस्वीर।

    इस एपिसोड में हम आपको बताएँगे -
    - AI कैसे खेती, हेल्थकेयर और इंडस्ट्री में इस्तेमाल हो रहा है
    - Microsoft, Wadhwani AI और Indian startups के real use-cases
    - Bharat GPT क्या है और ये ChatGPT से कैसे अलग है
    - Robot dogs, humanoid bots और AI-powered farming tools
    - किसानों, स्टूडेंट्स और founders का ground perspective

    ये सिर्फ एक टेक इवेंट नहीं था, ये दिखाता है कि India अब सिर्फ AI का यूज़र नहीं, बल्कि इनोवेटर बन रहा है।

    अगर आप जानना चाहते हैं कि AI भारत में असल ज़िंदगी में कैसे impact कर रहा है,
    तो ये एपिसोड मिस न करें।

    Produced by : Suraj Singh
    Show more Show less
    43 mins
  • आपके बाल झड़ रहे हैं? जानिए इसके कारण और बचने के उपाय : Tech Tonic
    Feb 18 2026
    क्या आपके बाल झड़ रहे हैं, स्किन में रैशेज़ हो रहे हैं या गीज़र और वॉशिंग मशीन जल्दी खराब हो रहे हैं?
    हो सकता है वजह आपके घर का Hard Water हो।

    इस एपिसोड में हम आसान भाषा में समझेंगे :
    - Hard Water क्या होता है और Soft Water से कैसे अलग है
    - RO और Water Softener में असली फर्क
    - Hard Water बाल, स्किन और अप्लायंसेज़ को कैसे नुकसान पहुँचाता है
    - सस्ते tap filters कितना काम करते हैं और कितने नहीं
    - सही समाधान कैसे चुनें बिना लाखों खर्च किए

    इस खास बातचीत में Ionix के CEO Lokesh Chawla बताते हैं वो बातें जो अक्सर कोई नहीं बताता।

    अगर आप Delhi NCR, Noida, Gurgaon या किसी भी Hard Water एरिया में रहते हैं, यह एपिसोड आपके लिए ज़रूरी है।

    Produced by : Suraj Singh
    Show more Show less
    52 mins
  • Ghaziabad Case: क्या सच में Korean Game जिम्मेदार था? Blue Whale जैसा Pattern? : Tech Tonic
    Feb 11 2026
    Ghaziabad ki हालिया घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया। सोशल मीडिया पर तुरंत एक narrative बना - Korean games और Korean culture को जिम्मेदार ठहराया गया लेकिन क्या सच इतना सीधा है?

    इस episode में हम समझने की कोशिश करेंगे:
    - क्या वाकई किसी Korean game का लिंक मिला?
    - Blue Whale जैसे psychological patterns कैसे काम करते हैं?
    - Algorithms कैसे emotional bubble create करते हैं?
    - Dark Web और task-based challenges का असली खेल क्या है?
    - Teenagers digital isolation में क्यों vulnerable हो जाते हैं?

    यह episode किसी culture को blame करने के लिए नहीं, बल्कि digital ecosystem को समझने के लिए है।

    अगर आपके घर में teenagers हैं, तो यह discussion आपके लिए बेहद ज़रूरी है।

    Produced by : Suraj Singh
    Show more Show less
    15 mins
  • Moltbook : Social Media जहां इंसानों का मज़ाक उड़ता है! AI Bots करते हैं यहाँ पे बातें : Tech Tonic
    Feb 4 2026
    आपने क्या कभी सोचा है कि एक दिन इंटरनेट पर इंसानों की ज़रूरत ही न रहे?
    जहाँ पोस्ट, कमेंट, बहस, न्यूज़ और फैसले - सब कुछ AI ही करे?

    इस एपिसोड में हम बात करते हैं एक नए ट्रेंड की: AI-only social networks जो की Moltbook के नाम से Popular हो रहा है, जहाँ इंसान शामिल ही नहीं हैं।
    यह सिर्फ टेक्नोलॉजी नहीं है - यह इंटरनेट के कंट्रोल और भविष्य का सवाल है।

    क्या यह Dead Internet Theory सच हो रही है?
    और अगर AI सिर्फ AI से सीख रहा है, तो इंसानों पर इसका क्या असर पड़ेगा?

    Produced by : Suraj Singh
    Show more Show less
    14 mins